पाली दीपका मुख्य मार्ग बंधाखार में फिर एक सड़क दुर्घटना में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत, ट्रेलर की चपेट में आईं महिला

बांधाखार  (नुनेरा) । पाली-दीपका मुख्य मार्ग पर ग्राम बांधाखार स्थित एसबीआई किओस्क बैंक के पास आज बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में 43 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान सिलयारी निवासी कला बाई पति स्वर्गीय अमोल सिंह के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कला बाई निजी कार्य से बैंक में पैसा निकालने के लिए आई थीं। बैंक से राशि निकालने के बाद जब वह पास की दुकान से बाहर निकलीं, तभी दीपका की ओर से आ रहे तेज़ रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने 112 डायल कर पुलिस और एंबुलेंस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और आवश्यक पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

बताया गया कि कला बाई की शादी पूर्व में बनखेता गांव में स्व. अमोल सिंह से हुई थी। पति के निधन के बाद वे सिलयारी में अपने मायके में निवास कर रही थीं।

दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया ।

इस हृदयविदारक घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोग मुख्य मार्ग पर आए दिन हो रहे इस प्रकार के दुर्घटना से परेशान है,  लोगो ने भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है ।

*उपरोक्त समाचार घटना स्थल पर हमारे रिपोर्टर द्वारा जुटाई गई जानकारी के आधार पर है ।

  • इन्हें भी देखें

    प्रशासन का चला बुलडोजर, वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई

    👉पाली क्षेत्र के ग्राम नोनबिर्रा के आश्रित ग्राम खलारी पारा का मामला कोरबा.÷ पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत नोनबिर्रा अंतर्गत आश्रित ग्राम खलारीपारा में वन विभाग एवं प्रशासन ने संयुक्त…

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन पूर्ण होने पर जवाली में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सुजीत सिंह ने किया रुद्राभिषेक, देश की समृद्धि के लिए हुई विशेष प्रार्थना

    कोरबा – प्रधानमंत्री Narendra Modi के प्रधानमंत्री पद पर 4399 दिन पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मंडल जवाली द्वारा सिंघाली शंकर मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    प्रशासन का चला बुलडोजर, वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई

    प्रशासन का चला बुलडोजर, वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई

    विधायक प्रेमचंद पटेल ने पित्तनी नदी में निर्माणाधीन पुलिया का किया निरिक्षण

    विधायक प्रेमचंद पटेल ने पित्तनी नदी में निर्माणाधीन पुलिया का किया निरिक्षण

    कुटेला धाम से “12 साल विश्वास के विकास के, जनकल्याण के” अभियान का भव्य शुभारंभ

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन पूर्ण होने पर जवाली में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सुजीत सिंह ने किया रुद्राभिषेक, देश की समृद्धि के लिए हुई विशेष प्रार्थना

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर सरपंच संजय राज ने किया नमन,उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW