रेडी टू इट समूह चयन मे गड़बड़ी का आरोप, जांच की मांग


पाली । कोरबा जिले में महिला एवं बाल विकास परियोजना अंतर्गत रेडी टू ईट संचालन को लेकर समूह के चयन प्रक्रिया पर गड़बड़ी और मिली भगत के आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष को ज्ञापन सोपा गया है.

राज्य सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए पूरक पोषण आहार (रेडी टू ईट) के निर्माण एवं वितरण का कार्य महिला स्व-सहायता समूहों को सौंपने का निर्णय लिया. यह कार्य प्रारंभिक चरण में 6 जिलों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में प्रारंभ किया है. इनमे कोरबा जिला भी शामिल है. लेकिन जब से इसकी चयन प्रक्रिया आरम्भ हुई है तब से ही इसकी पारदर्शिता नही बरतने और गड़बड़ी तथा सांठगांठ कर अपने चहेते समूह को नियम विरुद्ध चयनित करने के आरोप लग रहे हैं. कोरबा जिले के परियोजना के रेडी टू ईट योजना अंतर्गत चयनित समूह के चयन प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर स्थानीय प्रशासन से लेकर विभागीय मंत्री-मुख्यमंत्री तक लिखित और मौखिक रूप से शिकायत दर्ज कराया गया है. साथ ही उचित कार्यवाही नही होने पर न्यायालय की शरण भी लेने विचार हो रहा है. जिससे कोरबा जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग की अति महत्वाकांक्षी योजना एक बार फिर चर्चा और विवाद में घिर गया है. सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0 के तहत पूरक पोषण आहार व्यवस्था अंतर्गत रेडी टू इट एवं फोर्टीफाइड आटा का परियोजना स्तर पर स्थापित यूनिट के माध्यम से निर्माण एवं आपूर्ति हेतु महिला स्व सहायता समूहों के चयन एवं कार्य से पृथक करने की प्रक्रिया का निर्धारण हेतु अभिरुचि का प्रस्ताव इच्छुक सक्षम महिला स्वयं सहायता समूह से 7 अप्रैल से 21 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित किया गया था.आवेदनों का जिला स्तरीय रेडी टू ईट चयन समिति द्वारा परीक्षण कर अंकों की गणना कर अंक प्रदाय किया गया था. तत्पश्चात योग्यता क्रम निर्धारण का प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान दिया गया. प्राथमिक सूची तैयार कर 15 से 20 मई तक दावा आपत्ति किया गया. बताया जाता है कि इसके बाद अंतिम चयन सूची में फेरबदल कर दिया गया. इसे लेकर चयन सूची में प्रथम स्थान पर चयनित समूह के द्वारा समिति पर अनियमितता और मिली भगत के गंभीर आरोप लगाए गए हैं और इसकी सूक्ष्म, निष्पक्ष जांच की मांग किया गया है.इस समबन्ध मे जिया महिला स्व सहायता समूह हरदीबाजार और संतोषी महिला स्व सहायता समूह ने उच्च स्तरीय शिकायत किया है. इन समूह पदाधिकारियों के अनुसार दोनों ही समूह को उनके परियोजना में चयन समिति ने प्रथम स्थान दिया था जो कि दावा आपत्ति के बाद हरदी बाजार समूह में प्रथम स्थान पर रहे जिया महिला समूह (83 अंक) को चौथे स्थान पर चयनित जय मां दुर्गा समूह (67 अंक) को 18 अंक देकर प्रथम स्थान पर ला कर बाहर कर दिया गया. इसी तरह कटघोरा परियोजना में संतोषी महिला स्व सहायता समूह मलगांव 81 अंक के साथ प्रथम स्थान पर चयनित हुआ था. दावा आपत्ति के बाद तीसरे स्थान पर रही जय दुर्गा समूह मुढ़ाली (68 अंक) को 15 अंक की बढ़ोतरी कर दी गई.इसी तरह की शिकायत पसान परियोजना मे भी सामने आया है.पहली चयन सूची में प्रथम,द्वितीय, तृतीय स्थान पर चयनित समूह को नजर अंदाज कर रैंक में निचले पायदान पर स्थित समूह का चयन आश्चर्यजनक है और संदेहास्पद भी है. इसलिए इसकी  नियमानुसार निष्पक्ष जांच किया जाना न्याय संगत होगा.

  • इन्हें भी देखें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    बाबूजी ने बच्चियों के उच्च शिक्षा उत्थान विकास की दिशा में झीनी बाई महाविद्यालय खोलकर बहुत ही सराहनीय कार्य किया: ज्योत्सना महंत हरदीबाजार:- झीनी बाई स्मृति कन्या महाविद्यालय उद्घाटन के…

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    कोरबा : कोरबा जिला प्रशासन की ओर से आयोजित 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम स्थल फुटबॉल मैदान सीएसईबी कोरबा में आयोजित रहा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन*  <br>

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    बोदरी में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने दिया देशभक्ति का संदेश

    राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 388वीं जयंती पर हरदीबाजार में गूंजा शौर्य, स्वाभिमान और सामाजिक एकता का संदेश

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW