नुनेरा में इंडिया 1 एटीएम का शुभारंभ, ग्रामीणों को अब 24×7 बैंकिंग सुविधा

नुनेरा – बंधाखार, 25 जुलाई 2025। ग्राम पंचायत नुनेरा में इंडिया 1 एटीएम का उद्घाटन गुरुवार को श्री सखरू नायक द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने एटीएम से राशि निकालकर सुविधा की औपचारिक शुरुआत की। ग्रामीण क्षेत्र में यह एटीएम खुलना लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है।

श्री नायक ने बताया कि अब ग्रामीणों को बैंकों में लंबी लाइन में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस एटीएम के माध्यम से लोग राशि निकालने के साथ-साथ जमा भी कर सकेंगे, जिससे समय की बचत और कार्य में गति मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की योजनाओं जैसे महतारी वंदना योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन, छात्रवृत्ति आदि की राशि निकालना अब और आसान होगा।

वार्ड पांच श्री सुकालू राम पटेल ने कहा कि यह एटीएम गांव के सभी शासकीय व निजी कार्यों के लिए अत्यंत सहायक सिद्ध होगा। वहीं अजीत कुमार (चिंटू) नायक ने बताया कि यह एटीएम 24 घंटे चालू रहेगा, जिससे ग्रामीण किसी भी समय इसका लाभ ले सकते हैं।

इस शुभ अवसर पर नरेंद्र कुमार पोर्ते, वीरेंद्र कुमार श्रीवास, इकबाल भाई, सहित स्थानिय ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और एटीएम के उद्घाटन पर खुशी जाहिर की।

  • इन्हें भी देखें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    बाबूजी ने बच्चियों के उच्च शिक्षा उत्थान विकास की दिशा में झीनी बाई महाविद्यालय खोलकर बहुत ही सराहनीय कार्य किया: ज्योत्सना महंत हरदीबाजार:- झीनी बाई स्मृति कन्या महाविद्यालय उद्घाटन के…

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    कोरबा : कोरबा जिला प्रशासन की ओर से आयोजित 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम स्थल फुटबॉल मैदान सीएसईबी कोरबा में आयोजित रहा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन*  <br>

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    बोदरी में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने दिया देशभक्ति का संदेश

    राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 388वीं जयंती पर हरदीबाजार में गूंजा शौर्य, स्वाभिमान और सामाजिक एकता का संदेश

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW