मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया सरस्वती शिशु मंदिर के नवनिर्मित ‘केशव भवन’ का लोकार्पण । बोले – शिक्षा, संस्कृति और संस्कारों का बनेगा संगम नवनिर्मित केशव भवन

कोरबा, 12 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज प्रदेश की ऊर्जा धानी कोरबा स्थित प्रदेश के सबसे बड़े सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में नन्हें-मुन्हें बच्चों के लिए नवनिर्मित केशव भवन (शिशु वाटिका) का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय परिवार और समस्त नागरिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह भवन शिक्षा, संस्कृति और संस्कारों का संगम बनेगा।
      मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि केशव भवन बच्चों के सर्वांगीण विकास का एक सशक्त माध्यम सिद्ध होगा। सरस्वती शिशु मंदिर संस्था शिक्षा जगत में उल्लेखनीय योगदान दे रही है। यहां विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि उत्तम संस्कार भी प्रदान किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर केवल विद्यालय नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की एक सशक्त आधारशिला है, जहाँ से सच्चे राष्ट्रभक्तों का निर्माण होता है। मुख्यमंत्री ने केशव भवन परिसर का अवलोकन किया।
      उल्लेखनीय है कि परंपरा, राष्ट्रप्रेम और नैतिक शिक्षा को समर्पित इस भवन को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करते हुए विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु तैयार किया गया है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन,कटघोरा विद्यायक श्री प्रेम चंद पटेल, अध्यक्ष छत्तीसगढ गृह निर्माण मंडल श्री अरुण सिंहदेव, महापौर कोरबा श्रीमती संजू देवी राजपुत, सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यगण, शिक्षकगण उपस्थित थे।

  • इन्हें भी देखें

    भूमिपूजन के साथ शुरू हुआ बोईदा आवासपारा में सीसी रोड निर्माण कार्य, ग्रामीणों में खुशी

    कोरबा – ग्राम पंचायत बोईदा के आवासपारा में सीसी रोड निर्माण कार्य का शुभारंभ विधि-विधान एवं भूमिपूजन के साथ किया गया। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि दुष्यंत शर्मा एवं सरपंच संजय…

    दुख की घड़ी में सरपंच संजय राज बने सहारा,दो शोकाकुल परिवारों को दी आर्थिक सहायता

    कोरबा – ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज अपनी जनहितकारी पहल और संवेदनशील कार्यों के लिए लगातार चर्चा में हैं। पंचायत क्षेत्र में संचालित श्रद्धांजलि योजना के माध्यम से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    भूमिपूजन के साथ शुरू हुआ बोईदा आवासपारा में सीसी रोड निर्माण कार्य, ग्रामीणों में खुशी

    प्रवेश उत्सव के दिन ‘शिक्षा के मंदिर’ में मारपीट – पाली स्कूल में प्राचार्य-व्याख्याता की हाथापाई, शिक्षकों ने दिया आंदोलन का अल्टीमेटम

    प्रवेश उत्सव के दिन ‘शिक्षा के मंदिर’ में मारपीट – पाली स्कूल में प्राचार्य-व्याख्याता की हाथापाई, शिक्षकों ने दिया आंदोलन का अल्टीमेटम

    तेंदूभाठा एनीकट – जल संरक्षण, कृषि उत्पादकता, सुगम आवागमन व आर्थिक सशक्तिकरण का बना सशक्त माध्यम

    तेंदूभाठा एनीकट – जल संरक्षण, कृषि उत्पादकता, सुगम आवागमन व आर्थिक सशक्तिकरण का बना सशक्त माध्यम

    दुख की घड़ी में सरपंच संजय राज बने सहारा,दो शोकाकुल परिवारों को दी आर्थिक सहायता

    पाली में भाजपा महिला मोर्चा की प्रथम कामकाजी बैठक संपन्न

    पाली में भाजपा महिला मोर्चा की प्रथम कामकाजी बैठक संपन्न

    विश्व रक्तदान दिवस पर CISF एनटीपीसी सीपत का सराहनीय पहल, अधिकारियों और जवानों ने किया रक्तदान

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW