सहायक विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा हेतु उड़नदस्ता दल गठित

कोरबा 12 जून 2025 /सहायक विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा का आयोजन 15 जून रविवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक आयोजित होगी। कलेक्टर ने परीक्षा केंद्रों के आकस्मिक निरीक्षण हेतु 04 उड़नदस्ता दल के गठन हेतु आदेश जारी किए हैं।
जारी आदेश के अनुसार दल क्रमांक 01 अंतर्गत परीक्षा केंद्र 22001 से 22010 तक के निरीक्षण के लिए तहसीलदार दर्री श्री बजरंग लाल साहू, अधीक्षक भू-अभिलेख श्री अमित झा और नायब तहसीलदार कोरबा श्रीमती सविता सिदार को शामिल किया गया है। इसी प्रकार दल क्रमांक 02 परीक्षा केंद्र 22011 से 22020 तक के लिये उप संचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा श्रीमती दिशा शुक्ला, नायब तहसीलदार श्री मधुसूदन, सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख श्रीमती श्रद्धा चंद्रा, दल क्रमांक 03 परीक्षा केन्द्र 22021 से 22031 तक के लिए उप संचालक पंचायत सुश्री जुली तिर्की, नायब तहसीलदार श्री विमल खांडेकर, खाद्य निरीक्षक श्रीमती उर्मिला गुप्ता और दल क्रमांक 4 परीक्षा केन्द्र 22032 से 22043 तक के निरीक्षण के लिए सहायक आयुक्त आबकारी श्रीमती आशा सिंह, तहसीलदार श्री लीलाधर ध्रुव एवं अधीक्षक भू-अभिलेख श्रीमती पूजा अग्रवाल  की ड्यूटी निर्धारित की गई है।  उपरोक्त अधिकारी-कर्मचारियों को परीक्षा प्रारंभ होने के आधे घंटे पूर्व अपनी उपस्थिति कलेक्टर कार्यालय में नोडल अधिकारी को अनिवार्य रूप से देने के लिए निर्देशत किया गया है। साथ ही 13 जून को प्रातः 11 बजे शासकीय पीजी कालेज कोरबा में ब्रिफिंग हेतु बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने निर्देशित किया गया है।

  • इन्हें भी देखें

    प्रशासन का चला बुलडोजर, वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई

    👉पाली क्षेत्र के ग्राम नोनबिर्रा के आश्रित ग्राम खलारी पारा का मामला कोरबा.÷ पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत नोनबिर्रा अंतर्गत आश्रित ग्राम खलारीपारा में वन विभाग एवं प्रशासन ने संयुक्त…

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन पूर्ण होने पर जवाली में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सुजीत सिंह ने किया रुद्राभिषेक, देश की समृद्धि के लिए हुई विशेष प्रार्थना

    कोरबा – प्रधानमंत्री Narendra Modi के प्रधानमंत्री पद पर 4399 दिन पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मंडल जवाली द्वारा सिंघाली शंकर मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    ग्राम पंचायत बांधाखार में किया जायेगा निःशुल्क पशु चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    प्रशासन का चला बुलडोजर, वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई

    प्रशासन का चला बुलडोजर, वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई

    विधायक प्रेमचंद पटेल ने पित्तनी नदी में निर्माणाधीन पुलिया का किया निरिक्षण

    विधायक प्रेमचंद पटेल ने पित्तनी नदी में निर्माणाधीन पुलिया का किया निरिक्षण

    कुटेला धाम से “12 साल विश्वास के विकास के, जनकल्याण के” अभियान का भव्य शुभारंभ

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन पूर्ण होने पर जवाली में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सुजीत सिंह ने किया रुद्राभिषेक, देश की समृद्धि के लिए हुई विशेष प्रार्थना

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती
    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW