कोरबा: तेंदूपत्ता संग्राहकों पर जंगली जानवरों के हमले, एक सप्ताह में 7 घायल

वास्तविक न्यूज़ / कोरबा

कोरबा वनमंडल के बालकोनगर वनपरिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत दोंदरो के बेला जंगल में तेंदूपत्ता संग्रहण के दौरान 65 वर्षीय चंद्रमती राठिया पर भालू ने हमला कर दिया। महिला ने मदद के लिए आवाज लगाई, जिसके बाद पास में तेंदूपत्ता तोड़ रहे ग्रामीण उसकी सहायता के लिए पहुंचे और भालू को भगाया। चंद्रमती को गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह पहली बार नहीं है जब चंद्रमती पर भालू ने हमला किया है। पिछले साल भी तेंदूपत्ता संग्रहण के दौरान वह भालू के हमले में घायल हो चुकी है।

जंगली जानवरों के हमले का खतरा: तेंदूपत्ता संग्रहण के मौजूदा सीजन में एक हफ्ते में सात ग्रामीण जंगली जानवरों के हमले में घायल हो चुके हैं। ग्रामीणों में डर का माहौल है, और कुछ लोग अब जंगल जाने से बच रहे हैं। वन विभाग का कहना है कि कुछ क्षेत्रों में भालू और जंगली सुअर ग्रामीणों पर हमला कर रहे हैं, लेकिन इसका तेंदूपत्ता संग्रहण पर बड़ा असर नहीं पड़ा है।

कोरबा और कटघोरा वनमंडल में हाथियों का उत्पात: कोरबा और कटघोरा वनमंडल के जंगलों में हाथियों का भी आतंक जारी है। बालकोनगर और कुदमुरा रेंज में 16 हाथी सक्रिय हैं, जबकि कटघोरा वनमंडल के केंदई, एतमानगर और पसान रेंज में 48 हाथी विचरण कर रहे हैं। इन हाथियों ने कई ग्रामीणों की फसलों को नष्ट कर दिया और एक मकान को तोड़ दिया। वन विभाग द्वारा ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

इन्हें भी देखें

राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

बाबूजी ने बच्चियों के उच्च शिक्षा उत्थान विकास की दिशा में झीनी बाई महाविद्यालय खोलकर बहुत ही सराहनीय कार्य किया: ज्योत्सना महंत हरदीबाजार:- झीनी बाई स्मृति कन्या महाविद्यालय उद्घाटन के…

बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

कोरबा : कोरबा जिला प्रशासन की ओर से आयोजित 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम स्थल फुटबॉल मैदान सीएसईबी कोरबा में आयोजित रहा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य ख़बरें

राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन*  <br>

बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

बोदरी में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने दिया देशभक्ति का संदेश

राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 388वीं जयंती पर हरदीबाजार में गूंजा शौर्य, स्वाभिमान और सामाजिक एकता का संदेश

error: Content is protected !!
ब्रेकिंग न्यूज़
Vastavik News

FREE
VIEW