कटघोरा वन मंडल के अंतर्गत तेंदूपत्ता संग्राहकों की समस्याओं के समाधान हेतु औचक निरीक्षण

नुनेरा से ज्ञानशंकर तिवारी की रिपोर्ट

नुनेरा, 10 मई 2025 – जिला वनोपज सहकारी युनियन मर्यादित, कटघोरा वन मंडल के अध्यक्ष श्रीमती संतोषी बाई और कोरबा लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि श्री सरदेशी राम देवांगन ने आज नुनेरा समिति के अंतर्गत आने वाले विभिन्न तेंदूपत्ता फंडों का औचक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण तेंदूपत्ता संग्राहकों की समस्याओं को समझने और उनके त्वरित समाधान हेतु किया गया।

निरीक्षण के दौरान श्रीमती संतोषी बाई और श्री सरदेशी राम देवांगन ने नुनेरा, चोक पारा, डिप्सीपारा, टेढ़ीकुंआ, उड़ता, छिंदपानी, पूटा एवं भादाकछार क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने प्रत्येक फंड में तेंदूपत्ता संग्राहकों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने ने आश्वासन दिया कि किसी भी प्रकार की समस्या का तुरंत निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

अधिकारियों द्वारा दिए गए इस विश्वास और समस्याओं के त्वरित समाधान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से तेंदूपत्ता संग्राहकों में उत्साह का माहौल देखा गया। संग्राहकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा उनकी समस्याओं पर ध्यान दिया जा रहा है, जिससे उनकी कार्यक्षमता और मनोबल में वृद्धि हुई है।

इस निरीक्षण के माध्यम से जिला वनोपज सहकारी युनियन मर्यादित वन मंडल, कटघोरा ने यह सुनिश्चित किया है कि तेंदूपत्ता संग्राहकों की हर संभव मदद की जाएगी और उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा।

  • इन्हें भी देखें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    बाबूजी ने बच्चियों के उच्च शिक्षा उत्थान विकास की दिशा में झीनी बाई महाविद्यालय खोलकर बहुत ही सराहनीय कार्य किया: ज्योत्सना महंत हरदीबाजार:- झीनी बाई स्मृति कन्या महाविद्यालय उद्घाटन के…

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    कोरबा : कोरबा जिला प्रशासन की ओर से आयोजित 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम स्थल फुटबॉल मैदान सीएसईबी कोरबा में आयोजित रहा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन*  <br>

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    बोदरी में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने दिया देशभक्ति का संदेश

    राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 388वीं जयंती पर हरदीबाजार में गूंजा शौर्य, स्वाभिमान और सामाजिक एकता का संदेश

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW