पाली-तानाखार में विकास की गूंज – राज्य के भाजपा सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं से स्वीकृत निर्माण कार्यों का विधायक तुलेश्वर मरकाम ने किया भूमिपूजन

पाली-तानाखार । क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने हेतु राज्य सरकार के कई योजनाओं से पास हुए निर्माण कार्य जिनमें विकासखंड पाली अंतर्गत ग्राम पंचायत मांगामार, मानिकपुर और केराकछार में स्वीकृत निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास विधायक श्री तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम द्वारा किया गया ।

इस अवसर पर ग्राम पंचायतों में सांस्कृतिक मंच, पीडीएस भवन, आंगनबाड़ी भवन, सीसी रोड सहित कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों की नींव रखी गई। ये सभी परियोजनाएँ राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं – मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, और ग्रामीण अवसंरचना विकास कार्यक्रम आदि विभिन्न योजनाओं के तहत स्वीकृत राशि से क्रियान्वित की जा रही हैं।

विधायक का संबोधन

मुख्य अतिथि विधायक श्री तुलेश्वर मरकाम ने कहा कि –
“बिजली, पानी, आंगनबाड़ी भवन और सड़क जैसी मूलभूत आवश्यकताओं को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है। क्षेत्र की जनता की मांगों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं और रहेंगे। हमारा लक्ष्य है कि हर ग्रामीण को अच्छी और सुगम सुविधाएं उपलब्ध हों।”

कार्यक्रम की अध्यक्षता व विशेष अतिथि

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत मांगामार के सरपंच छत्रपाल सिंह राज ने की।
विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे –
कुलदीप सिंह मरकाम (प्रदेश संगठन मंत्री एवं विधायक प्रतिनिधि)
माया रूपेश कंवर (जिला पंचायत सदस्य)

गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। इनमें प्रमुख रूप से शामिल रहे –

चंद्रभवन टेकाम (ब्लॉक अध्यक्ष गोंगपा)
रूपेश कंवर (जिला पंचायत प्रतिनिधि)
जय सिंह आयम (सरपंच मानिकपुर)
उमाशंकर कश्यप (उपसरपंच मांगामार)
जीवन बाई (सरपंच केराकछार)
देवशरण (उपसरपंच केराकछार)
मानसिंह मरकाम (सरपंच बनिया)
शत्रुहन सिंह पठारी (सरपंच हरदेवा)
चंद्रकला पोर्ते (सरपंच लेपरा)

इसके अलावा लक्ष्मण मरकाम, रामफल क्षत्रिय, चंद्रपाल मरकाम, पंचराम, बंशीलाल कश्यप, रायसिंह यादव, चमार दास, संतोष मरकाम, राजदुलारी, इतवार सिंह, विमलदेवी राज, सुख सागर, बसंत महिलांगे सहित अनेक ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

ग्रामीणों की प्रसन्नता

ग्रामीणों ने विकास कार्यों की शुरुआत पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इनसे गाँव की तस्वीर बदलेगी और आने वाली पीढ़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

  • इन्हें भी देखें

    नेवसा को मिली 53.25 लाख की विकास कार्यों की सौगात, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने किया भूमि पूजन

    हरदीबाजार -ग्राम पंचायत नेवसा में विकास कार्यों को गति देते हुए 53 लाख 25 हजार 882 रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया गया।…

    पोरा तिहार पर ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज ने दी ग्रामवासियों को शुभकामनाएं

    कोरबा – छत्तीसगढ़ के पारंपरिक एवं लोकपर्व पोरा तिहार के अवसर पर ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज ने समस्त ग्रामवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।सरपंच संजय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    नुनेरा में आज विजयदशमी पर होगा भव्य दशहरा उत्सव: पहले होगा रावण दहन, फिर मुस्कान साहू के गीतों से झूमेंगे दर्शक*

    नुनेरा में आज विजयदशमी पर होगा भव्य दशहरा उत्सव: पहले होगा रावण दहन, फिर मुस्कान साहू के गीतों से झूमेंगे दर्शक*

    पाली अस्पताल में बदहाली: परिसर में गंदगी, कभी थर्मामीटर खराब तो कभी स्टेथोस्कोप का अभाव
    स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल, मरीजों को बेहतर इलाज के लिए करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

    पाली अस्पताल में बदहाली: परिसर में गंदगी, कभी थर्मामीटर खराब तो कभी स्टेथोस्कोप का अभाव<br>स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल, मरीजों को बेहतर इलाज के लिए करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

    पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदहाली का आलम: परिसर में गंदगी का अंबार, बुनियादी उपकरणों के बिना हो रहा इलाज*

    पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदहाली का आलम: परिसर में गंदगी का अंबार, बुनियादी उपकरणों के बिना हो रहा इलाज*<br>

    नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल जी ने समस्त नगरवासियों को दी विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं

    नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल जी ने समस्त नगरवासियों को दी विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं

    भाजपा मंडल पाली के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर पटेल जी ने समस्त ग्रामवासियों को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

    भाजपा मंडल पाली के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर पटेल जी ने समस्त ग्रामवासियों को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

    जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह जी ने दी समस्त जिलेवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं*

    जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह जी ने दी समस्त जिलेवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं*
    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    ✕
    Vastavik News

    FREE
    VIEW