तिलकेजा में उपभोक्ता जागरूकता शिविर संपन्न, उपभोक्ताओं की बताया गया कि कैसे वे घर बैठे ही मोबाइल से शिकायत, फसल बीमा,  बैंकिंग सुविधा तथा ऑनलाइन फ्रॉड के सूचना दे सकते है

कोरबा । राज्य उपभोक्ता आयोग रायपुर के निर्देशानुसार शनिवार 30 अगस्त को जिला उपभोक्ता आयोग कोरबा द्वारा ग्राम तिलकेजा के पंचायत भवन में उपभोक्ता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला उपभोक्ता आयोग की अध्यक्ष श्रीमती रंजना दत्ता, सदस्यगण सुश्री ममता दास एवं श्री पंकज कुमार देवड़ा द्वारा उपभोक्ता कानून की जानकारी उपस्थित ग्रामीणों को प्रदान कर ई हियरिंग एवं ई-फाइलिंग के संबंध में विस्तार से बताते हुए कहा कि अब आमजन को उपभोक्ता कानून का लाभ प्राप्त करने के लिए जिला आयोग की दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी और आप घर बैठे ही की जागृति पोर्टल के द्वारा अपने मोबाइल के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज उत्पाद और सेवाओं से जुड़ा प्रत्येक मुद्दा जिसमें उपभोक्ता को किसी परेशानी का सामना करना पड़ता है वह उपभोक्ता कानून के अंतर्गत आता है। ऐसी स्थिति में आम उपभोक्ता बीमा, फसल बीमा, बैंकिंग सुविधा, ऑनलाईन फ्राड के बारे में जानकारी दी, कोचिंग संस्थान एवं निर्माण कार्य एजेंसियों के विरुद्ध आयोग के समक्ष अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं कार्यक्रम में उपस्थित वक्ता के रूप में अधिवक्तागण श्रीमती अरूणा श्रीवास्तव, सुमन साहू, एवं श्री श्रीनिवास द्वारा उपभोक्ता अधिकार पर अपना वक्तव्य दिया गया।  इस अवसर पर सरपंच श्रीमती तेरस बाई कंवर, विधायक प्रतिनिधि देवमूरत कंवर, राम मनोहर सोनी अधिवक्ता, पंच जमुना बाई, किशन साव, पूर्व उपसरपंच अशोक पाण्डेय, मनी हलवाई रेंजर फारेस्ट, नरोत्तम धीवर एवं ग्रामीण जन तथा जिला उपभोक्ता आयोग के कर्मचारीगण रामनारायण पटेल, मनीराम श्रीवास, राजेश्वर राव इंग्ले, संजय कुमार शर्मा उपस्थित थे।

  • इन्हें भी देखें

    प्रशासन का चला बुलडोजर, वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई

    👉पाली क्षेत्र के ग्राम नोनबिर्रा के आश्रित ग्राम खलारी पारा का मामला कोरबा.÷ पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत नोनबिर्रा अंतर्गत आश्रित ग्राम खलारीपारा में वन विभाग एवं प्रशासन ने संयुक्त…

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन पूर्ण होने पर जवाली में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सुजीत सिंह ने किया रुद्राभिषेक, देश की समृद्धि के लिए हुई विशेष प्रार्थना

    कोरबा – प्रधानमंत्री Narendra Modi के प्रधानमंत्री पद पर 4399 दिन पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मंडल जवाली द्वारा सिंघाली शंकर मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    ग्राम पंचायत बांधाखार में किया जायेगा निःशुल्क पशु चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    प्रशासन का चला बुलडोजर, वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई

    प्रशासन का चला बुलडोजर, वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई

    विधायक प्रेमचंद पटेल ने पित्तनी नदी में निर्माणाधीन पुलिया का किया निरिक्षण

    विधायक प्रेमचंद पटेल ने पित्तनी नदी में निर्माणाधीन पुलिया का किया निरिक्षण

    कुटेला धाम से “12 साल विश्वास के विकास के, जनकल्याण के” अभियान का भव्य शुभारंभ

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन पूर्ण होने पर जवाली में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सुजीत सिंह ने किया रुद्राभिषेक, देश की समृद्धि के लिए हुई विशेष प्रार्थना

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती
    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW