कलेक्टर ने खाद्यान्न वितरण की सुचारू व्यवस्था हेतु  अधिकारियों की ली बैठक । समय पर खाद्यान्न आबंटन एवं भंडारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने दिए निर्देश ।  खाद्यान्न वितरण में अनियमितता बरतने वाले संचालको पर वसूली कार्यवाही करने हेतु किया निर्देशित

ईकेवाईसी से छूटे सदस्यों का केवाईसी पूर्ण करने व संदिग्ध राशनकार्डधारियों का जांच करने के दिए निर्देश
बारदाना संग्रहण कार्य भी समय पर पूर्ण करने के दिए निर्देश

कोरबा । कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने जिले में खाद्यान्न वितरण व भंडारण की सुचारू व्यवस्था हेतु खाद्य व नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों की बैठक ली।   उन्होंने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत जिले में समय पर खाद्यान्न का आबंटन एवं दूरस्थ, पहुँचविहीन क्षेत्रो में खाद्यान्न के भंडारण में पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस हेतु खाद्य व नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों को आपसी तालमेल के साथ कार्य करने हेतु निर्देशित किया।  उन्होंने एसडीएम को अपने क्षेत्रों में पीडीएस के भंडारण व वितरण पर निगरानी रखने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने शासकीय उचित मूल्य दुकानों में पात्रतानुसार पीडीएस का आबंटन की बात कही। साथ ही माह के अंतिम दिवस तक खाद्यानों का भंडारण पूर्ण कराने के लिए कहा जिससे आगामी माह के 01 तारिख से खाद्यान्न वितरण प्रारम्भ हो सके।
उन्होंने  खाद्यान्न  उठाव के 72 घण्टे के भीतर ट्रांसपोर्टर द्वारा
पीडीएस का उचित मूल्य दुकानों में भंडारण सुनिश्चित कराने की बात कही। इस कार्य का एसडीएम को मॉनिटरिंग करने के लिए कहा। उन्होंने राशनकार्ड धारी परिवारों के सदस्यों का ईकेवाईसी भी शीघ्रता से पूर्ण कराने अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही संदिग्ध राशनकार्डधारियों का जांचकर गम्भीरता से कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले के उचित मूल्य दुकान से अधिक दूरी एवं पहुँचविहीन बसाहटों, पारा, मोहल्लों में खाद्यान्न पहुँचाकर हितग्राहियों को वितरित करने की बात कही।  साथ ही खाद्यान्न वितरण में अनियमितता बरतने वाले पीडीएस संचालकों पर नियमित तौर पर वसूली सहित अन्य कार्यवाही करने निर्देशित किया। उन्होंने धान खरीफ के समय बारदानों की उपलब्धता हेतु पीडीएस बारदानों का संग्रहण कार्य भी सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।  इस दौरान  अनुविभागीय अधिकारी  कटघोरा श्री तन्मय खन्ना, सभी एसडीएम  खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

  • इन्हें भी देखें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    बाबूजी ने बच्चियों के उच्च शिक्षा उत्थान विकास की दिशा में झीनी बाई महाविद्यालय खोलकर बहुत ही सराहनीय कार्य किया: ज्योत्सना महंत हरदीबाजार:- झीनी बाई स्मृति कन्या महाविद्यालय उद्घाटन के…

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    कोरबा : कोरबा जिला प्रशासन की ओर से आयोजित 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम स्थल फुटबॉल मैदान सीएसईबी कोरबा में आयोजित रहा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन*  <br>

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    बोदरी में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने दिया देशभक्ति का संदेश

    राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 388वीं जयंती पर हरदीबाजार में गूंजा शौर्य, स्वाभिमान और सामाजिक एकता का संदेश

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW