रजत जयंती वर्ष : कोरबा जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित हुई महतारी सम्मेलन

कोरबा । महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों में छत्तीसगढ़ राज्य गठन के रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाते हुए महतारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। महतारी सम्मेलन में माताओं एवं महिलाओं को एक साथ लाकर उनके स्वास्थ्य, शिक्षा और अधिकारों  से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही मातृ स्वास्थ्य, बाल स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, पोषण व स्वास्थ्य एवं महिला अधिकारों से अवगत कराते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग के योजनाओं के विषय में जानकारी जैसे चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, महिला हेल्प लाइन 181, स्पॉन्सरशिप योजना, सखी वन स्टॉप सेंटर, घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, लैंगिक उत्पीड़न, कार्य स्थल में लैंगिक उत्पीड़न, साइबर बुलिंग, आईटी एक्ट, भारतीय न्याय संहिता 2023, साइबर ग्रूमिंग, सोशल मीडिया में होने वाले समस्या, यौन शोषण,  चाइल्ड पोर्नाग्राफी, फर्जी डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कॉल, शेयर मार्केट, ट्रेडिंग, फर्जी वीडियो कॉल, फर्जी आई डी से फ्रेंडशिप फेसबुक या इंस्टा, साइबर स्टाकिंग, ऑन लाइन जॉब, सोशल मीडिया में प्राइवेट रखना चाहिए, ऑन लाइन ठगी, इत्यादि जानकारी दी गई। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना तथा अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।
उनके स्वास्थ्य व कल्याण को बढ़ावा देने हेतु विकासखंड एवं परियोजना स्तर पर महतारी मेगा हेल्थ कैंप का भी आयोजन स्वास्थ्य विभाग के समन्वय द्वारा किया गया। जिसमें समस्त महिला हितग्राहियों एवं किशोरी बालिकाओं का स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क दावा व परामर्श दिया गया। आंगनबाड़ी केंद्रों को लर्निंग स्पेस के रूप में विकसित करने हेतु अग्रणी कदम उठाए गए। पंचायत प्रतिनिधि समुदाय के सदस्यों पालकों के साथ मिलकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिका द्वारा केंद्रों की साफ सफाई भी की गई।
*एकलव्य विद्यालय के विद्यार्थियों को कराया गया पाली शिव मंदिर का भ्रमण*
छत्तीसगढ़ राज्य गठन के रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाते हुए एकलव्य आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों को पाली में स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर का भ्रमण कराया गया। विद्यार्थियों को सांस्कृतिक धरोहरों से परिचय कराते हुए प्राचीन काल में होने वाले निर्माण और धार्मिक महत्व की जानकारी दी गई।

  • इन्हें भी देखें

    भूमिपूजन के साथ शुरू हुआ बोईदा आवासपारा में सीसी रोड निर्माण कार्य, ग्रामीणों में खुशी

    कोरबा – ग्राम पंचायत बोईदा के आवासपारा में सीसी रोड निर्माण कार्य का शुभारंभ विधि-विधान एवं भूमिपूजन के साथ किया गया। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि दुष्यंत शर्मा एवं सरपंच संजय…

    दुख की घड़ी में सरपंच संजय राज बने सहारा,दो शोकाकुल परिवारों को दी आर्थिक सहायता

    कोरबा – ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज अपनी जनहितकारी पहल और संवेदनशील कार्यों के लिए लगातार चर्चा में हैं। पंचायत क्षेत्र में संचालित श्रद्धांजलि योजना के माध्यम से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    भूमिपूजन के साथ शुरू हुआ बोईदा आवासपारा में सीसी रोड निर्माण कार्य, ग्रामीणों में खुशी

    प्रवेश उत्सव के दिन ‘शिक्षा के मंदिर’ में मारपीट – पाली स्कूल में प्राचार्य-व्याख्याता की हाथापाई, शिक्षकों ने दिया आंदोलन का अल्टीमेटम

    प्रवेश उत्सव के दिन ‘शिक्षा के मंदिर’ में मारपीट – पाली स्कूल में प्राचार्य-व्याख्याता की हाथापाई, शिक्षकों ने दिया आंदोलन का अल्टीमेटम

    तेंदूभाठा एनीकट – जल संरक्षण, कृषि उत्पादकता, सुगम आवागमन व आर्थिक सशक्तिकरण का बना सशक्त माध्यम

    तेंदूभाठा एनीकट – जल संरक्षण, कृषि उत्पादकता, सुगम आवागमन व आर्थिक सशक्तिकरण का बना सशक्त माध्यम

    दुख की घड़ी में सरपंच संजय राज बने सहारा,दो शोकाकुल परिवारों को दी आर्थिक सहायता

    पाली में भाजपा महिला मोर्चा की प्रथम कामकाजी बैठक संपन्न

    पाली में भाजपा महिला मोर्चा की प्रथम कामकाजी बैठक संपन्न

    विश्व रक्तदान दिवस पर CISF एनटीपीसी सीपत का सराहनीय पहल, अधिकारियों और जवानों ने किया रक्तदान

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW