रजत जयंती वर्ष पर आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण मेला एवं विविध गतिविधियों का हुआ आयोजन

कोरबा, 22 अगस्त 2025 । छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के “रजत जयंती वर्ष“ को कोरबा जिले में विशेष उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास विभाग, कोरबा द्वारा जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में “पोषण मेला” का आयोजन किया गया।
इस मेले का मुख्य उद्देश्य लोगों को पोषण और स्वास्थ्य के महत्व के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। पोषण मेले में विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें पोषण प्रदर्शन एवं स्थानीय खाद्य प्रदर्शनी, स्वास्थ्य जांच हेतु महतारी हेल्थ कैंप, पोषण परामर्श एवं जागरूकता सत्र, पोषण संबंधित साहित्य का वितरण शामिल रहा। इन गतिविधियों ने न केवल लोगों को सही खानपान अपनाने की प्रेरणा दी, बल्कि समाज में एक स्वस्थ वातावरण निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हुई।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान अंतर्गत मिशन शक्ति टीम की जागरूकता पहल
इसी कड़ी में महिला एवं बाल विकास विभाग की मिशन शक्ति टीम द्वारा “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान के अंतर्गत भी जनजागरूकता कार्यक्रम चलाए गए। टीम द्वारा विवाद स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं एवं बालिकाओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा, गुड टच-बैड टच, स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की गई। साथ ही विभिन्न गतिविधियाँ जैसे वाद-विवाद, चित्रकला एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन कर प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।
आंगनबाड़ी केंद्रों में टॉय मेकिंग वर्कशॉप से बच्चों की शिक्षा में नवाचार
जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों को स्पेशल लर्निंग एवं आनंदपूर्ण स्थल बनाने के उद्देश्य से म्ब्ब्म् गतिविधियों के तहत टॉय मेकिंग वर्कशॉप भी आयोजित की गई। इसमें कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, पालकों तथा स्थानीय शिल्पकारों ने मिलकर अनुपयोगी वस्तुओं का उपयोग कर खिलौने एवं शिक्षण सामग्री तैयार की। सबसे अच्छे खिलौने एवं शिक्षण सामग्री बनाने वालों को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार प्रदान किए गए। इन सभी कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों, महिलाओं एवं समाज को स्वास्थ्य, शिक्षा और पोषण के प्रति जागरूक करना है, ताकि जिले के प्रत्येक नागरिक तक राज्य शासन की योजनाओं का लाभ पहुँच सके।

  • इन्हें भी देखें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    बाबूजी ने बच्चियों के उच्च शिक्षा उत्थान विकास की दिशा में झीनी बाई महाविद्यालय खोलकर बहुत ही सराहनीय कार्य किया: ज्योत्सना महंत हरदीबाजार:- झीनी बाई स्मृति कन्या महाविद्यालय उद्घाटन के…

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    कोरबा : कोरबा जिला प्रशासन की ओर से आयोजित 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम स्थल फुटबॉल मैदान सीएसईबी कोरबा में आयोजित रहा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन*  <br>

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    बोदरी में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने दिया देशभक्ति का संदेश

    राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 388वीं जयंती पर हरदीबाजार में गूंजा शौर्य, स्वाभिमान और सामाजिक एकता का संदेश

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW