पंचायत भवन में हुई ग्रामवासियों की बैठक,सरपंच पर प्रशासनिक दबाब एसईसीएल के लिए बनाना नहीं होगी बर्दाश्त

हरदीबाजार:-हरदीबाजार का आंशिक अधिग्रहण दीपका कोयला खदान विस्तार के लिए 2004-2010 में अधिग्रहण किया जा चुका है। जिसकी डीआरसी बैठक 3 अप्रैल को कोरबा कलेक्टर सभागार में हो चुकी है । जहां ग्रामीणों की मांगों व बातों को दरकिनार कर दिया गया था। आज तक एसईसीएल दीपका प्रबंधन नौकरी के लिए कट-आउट लिस्ट जारी नहीं की,न कितने लोग बसाहट के पात्र हैं, ग्रामवासियों की 17 सूत्रीय मांगों पर भी प्रबंधन मौन है,ऐसे में एसईसीएल दीपका प्रबंधन जबरान मकान नापी , सर्वे का कार्य करने की कोशिश कर चुकी है,जिसका विरोध भी ग्रामवासियों के द्वारा किया गया था। उसके बाद से जिला प्रशासन कभी तहसीलदार के माध्यम से,तो कभी एसडीएम के माध्यम से तो बुधवार को पाली सीओ के माध्यम से सरपंच पर कलेक्टर के साथ बैठक करने का दबाब बनाया जा रहा है,जबकि ग्रामवासियों व सरपंच ने कहा दिया है कि एसईसीएल दीपका प्रबंधन व जिला प्रशासन व ग्रामीणों की त्रिपक्षीय वार्ता हरदीबाजार में ही हो । जिसके संदर्भ में पुनः गुरुवार को 11 बजे पंचायत भवन में ग्रामवासियों व पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक रखी गई थी जिसमें सभी ने साफ़ शब्दों में कह दिया है कि एसईसीएल दीपका संबंधी जो भी समस्या है उसकी बैठक ग्रामवासियों के साथ हरदीबाजार में ही हो चाहे तहसील भवन, समुदायिक भवन या पंचायत भवन फिर भी प्रशासन बार-बार सरपंच पर बैठक करने दबाब बना रहा ये न्यायोचित नहीं है। इसे हम सभी ग्रामवासी बर्दाश्त नहीं करेंगे। बैठक में सरपंच लोकेश्वर कंवर, नरेश टंडन, बाबूराम राठौर, अरुण राठौर,उप सरपंच प्रतिनिधि रामू जायसवाल, रामायण यादव, मनीराम भारती, राजेश जायसवाल,भुनेश्वर राठौर, नरेंद्र राठौर,अनिल टंडन,रेखराम पांडेय, रामेश्वर यादव, सुरेंद्र राठौर,दिलीप राठौर,रवि राठौर,लेखराम राठौर,विक्की जायसवाल,राज ओग्रे, कीर्ति सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

  • इन्हें भी देखें

    प्रशासन का चला बुलडोजर, वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई

    👉पाली क्षेत्र के ग्राम नोनबिर्रा के आश्रित ग्राम खलारी पारा का मामला कोरबा.÷ पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत नोनबिर्रा अंतर्गत आश्रित ग्राम खलारीपारा में वन विभाग एवं प्रशासन ने संयुक्त…

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन पूर्ण होने पर जवाली में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सुजीत सिंह ने किया रुद्राभिषेक, देश की समृद्धि के लिए हुई विशेष प्रार्थना

    कोरबा – प्रधानमंत्री Narendra Modi के प्रधानमंत्री पद पर 4399 दिन पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मंडल जवाली द्वारा सिंघाली शंकर मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    ग्राम पंचायत बांधाखार में किया जायेगा निःशुल्क पशु चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    प्रशासन का चला बुलडोजर, वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई

    प्रशासन का चला बुलडोजर, वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई

    विधायक प्रेमचंद पटेल ने पित्तनी नदी में निर्माणाधीन पुलिया का किया निरिक्षण

    विधायक प्रेमचंद पटेल ने पित्तनी नदी में निर्माणाधीन पुलिया का किया निरिक्षण

    कुटेला धाम से “12 साल विश्वास के विकास के, जनकल्याण के” अभियान का भव्य शुभारंभ

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन पूर्ण होने पर जवाली में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सुजीत सिंह ने किया रुद्राभिषेक, देश की समृद्धि के लिए हुई विशेष प्रार्थना

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती
    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW