अपनी जिम्मेदारी समझते हुए विकास के कार्यों को प्राथमिकता दें अधिकारी-सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत । सांसद ने की योजनाओं की समीक्षा । जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक

कोरबा 28 अगस्त 2025 । जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में सांसद श्रीमती महंत ने कहा कि जिले के अधिकारी जनहित के कार्यो को प्राथमिकता दें और जनप्रतिनिधियों से समन्वय बनाकर जिले के विकास से जुड़ी हुई कार्यां को समय पर करायें ताकि संबंधित क्षेत्र के लोग उसका लाभ उठा सकें। उन्होंने का कि जो भी महत्वपूर्ण कार्य है, उन कार्यों के संबंध में संबंधित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को भी सूची दें और जनता जरूरत वाले कार्यों एवं मांग को अवगत कराये। सांसद श्रीमती महंत ने लोगो को बेहतर स्वास्थ्य, बच्चों को अच्छी शिक्षा,, पेयजल उपलब्धता के लिए जल जीवन मिशन के कार्यों को प्राथमिकता से करने और दुर्घटनाओं को रोकने की दिशा में आवगमन के लिए बेहतर सड़क, आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छता और उपस्थिति, मनरेगा के कार्यों को समय पर पूर्ण करने, प्रधानमंत्री आवास योजना में जरूरतमंद हितग्राहियों को लाभान्वित करने की दिशा में सभी को समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए।
सांसद श्रीमती महंत ने पूर्व बैठकों में दिए गए निर्देशों के पालन प्रतिवेदन की समीक्षा की। सांसद श्रीमती महंत ने कोरबा जिले में मनरेगा के कार्यों, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना, जल जीवन मिशन के कार्यों की जानकारी तथा स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत दूरस्थ क्षेत्रों में चिकित्सक तथा मरीजों के उपचार के लिए एंबुलेंस की तैनाती सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सांसद ने दिए गए लक्ष्य के अनुरूप मनरेगा के कार्यो को समय पर पूर्ण करने, पीएम आवास योजना में वंचित परिवारों के नाम जोड़ने, समय पर मजदूरी भुगतान के संबंध में निर्देश दिए।  उन्होंने  बारिश में क्षतिग्रस्त हुए सड़को के मरम्मत कराने, पात्र हितग्राहियों के नाम पेंशन योजना में जोड़ने, गांव में जल उपलब्ध कराने से पूर्व स्रोत का पता लगाकर टंकी का निर्माण कार्य करने, नगर पांचायत पाली में पेयजल आपूर्ति हेतु सैला डेम एवं खदान क्षेत्र में उपलब्ध पानी का उपयोग करने के संबंध में निर्देश दिए। बैठक में स्वास्थ्य विभाग को मौसमी बीमारियों के रोकथाम के लिए सभी स्वास्थ्य केंद्रो में दवाइयों की उपलब्धता, रेबीज, सर्पदंश के उपचार के लिए एण्टी स्नेक, घायलों और पीड़ितों की आवश्यकताओं को देखते हुए जरूरत के समय एम्बुलेंस, पोस्टमार्टम की व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिए गए। सांसद श्रीमती महंत ने कोरबा जिले में गंभीर दुर्घटनाओं के दौरान सिटी स्कैन और एमआरआई की आवश्यकताओं को देखते हुए जल्द प्रारंभ करने के निर्देश दिए। बैठक में पीमएश्री विद्यालयों में अधूरे पड़े निर्माण कार्यों को पूर्ण कराने, सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों के अनुपात में शिक्षक की व्यवस्था, किसानों को खाद तथा पीडीएस दुकानों में चना सहित अन्य खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 
  बैठक में सांसद श्रीमती महंत ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, ई-श्रम, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजना, राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम, एकीकृत बाल विकास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, भू-अभिलेख आधुनिकीकरण, दीनदयाल उपाध्याय विद्युतीकरण योजना, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, स्कूल शिक्षा विभाग, जिला व्यापार एवं उद्योग, सांख्यिकी विभाग, नगर पालिक निगम, डीएमएफ अंतर्गत स्वीकृत कार्यों, डिजीटल इण्डिया, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में विधायक रामपुर श्री फूलसिंह राठिया, विधायक पाली श्री तुलेश्वर सिंह मरकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ पवन सिह कवंर,  ने जिले के विकास कार्यों में सभी की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताते हुए स्वीकृत कार्यां को पूर्ण कराने में रूचि लेकर क्षेत्र में होने वाले कार्यों की जानकारी उपलब्ध कराने की बात रखी। इस दौरान प्रभारी कलेक्टर श्री आशुतोष पाण्डेय ने दिए गए निर्देशों का पालन करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने जिले में शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन तथा डीएमएफ के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण के लिये किये गये कार्यों की जानकारी दी।
बैठक में अध्यक्ष जनपद पंचायत कटघोरा – श्रीमती झूलबाई कंवर, पोंड़ीउपरोड़ा- श्रीमती माधुरी देवी, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दीपका- श्री राजेन्द्र राजपूत, कटघोरा- श्री राज जायसवाल, अध्यक्ष नगर पंचायत छुरी- श्रीमती पद्मिनी देवांगन, पाली-श्री अजय जायसवाल, प्रतिष्ठित स्वशासी संस्था प्रतिनिधि श्री मुरली दास संत, अनुसूचित जाति प्रतिनिधि श्री मनीष कुमार अनंत, महिला प्रतिनिधि श्रीमती ममता यादव, जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारीगण और जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

  • इन्हें भी देखें

    नेवसा को मिली 53.25 लाख की विकास कार्यों की सौगात, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने किया भूमि पूजन

    हरदीबाजार -ग्राम पंचायत नेवसा में विकास कार्यों को गति देते हुए 53 लाख 25 हजार 882 रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया गया।…

    पोरा तिहार पर ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज ने दी ग्रामवासियों को शुभकामनाएं

    कोरबा – छत्तीसगढ़ के पारंपरिक एवं लोकपर्व पोरा तिहार के अवसर पर ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज ने समस्त ग्रामवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।सरपंच संजय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    नुनेरा में आज विजयदशमी पर होगा भव्य दशहरा उत्सव: पहले होगा रावण दहन, फिर मुस्कान साहू के गीतों से झूमेंगे दर्शक*

    नुनेरा में आज विजयदशमी पर होगा भव्य दशहरा उत्सव: पहले होगा रावण दहन, फिर मुस्कान साहू के गीतों से झूमेंगे दर्शक*

    पाली अस्पताल में बदहाली: परिसर में गंदगी, कभी थर्मामीटर खराब तो कभी स्टेथोस्कोप का अभाव
    स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल, मरीजों को बेहतर इलाज के लिए करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

    पाली अस्पताल में बदहाली: परिसर में गंदगी, कभी थर्मामीटर खराब तो कभी स्टेथोस्कोप का अभाव<br>स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल, मरीजों को बेहतर इलाज के लिए करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

    पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदहाली का आलम: परिसर में गंदगी का अंबार, बुनियादी उपकरणों के बिना हो रहा इलाज*

    पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदहाली का आलम: परिसर में गंदगी का अंबार, बुनियादी उपकरणों के बिना हो रहा इलाज*<br>

    नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल जी ने समस्त नगरवासियों को दी विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं

    नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल जी ने समस्त नगरवासियों को दी विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं

    भाजपा मंडल पाली के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर पटेल जी ने समस्त ग्रामवासियों को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

    भाजपा मंडल पाली के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर पटेल जी ने समस्त ग्रामवासियों को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

    जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह जी ने दी समस्त जिलेवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं*

    जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह जी ने दी समस्त जिलेवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं*
    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    ✕
    Vastavik News

    FREE
    VIEW