सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के दिए निर्देश । सांसद श्रीमती महंत ने ली जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

कोरबा 28 अगस्त 2025 । सांसद लोकसभा क्षेत्र कोरबा श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। उन्होंने जिले में सड़क दुर्घटना रोकने, ओवर स्पीडिंग को नियंत्रित करने हेतु प्रभावी उपाय अपनाने के निर्देश दिए। बैठक विधायक रामपुर श्री फूलसिंह राठिया, विधायक पाली श्री तुलेश्वर सिंह मरकाम, में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.पवन सिंह कंवर, प्रभारी कलेक्टर श्री आशुतोश पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी, जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर श्री देवेंन्द्र पटेल, संयुक्त कलेक्टर श्री मनोज कुमार, जिला परिवहन अधिकारी श्री विवेक सिन्हा सहित पीडब्ल्यूडी, यातायात विभाग एवं अन्य जनप्रतिनिधि व संयंत्रों के अधिकारी उपस्थित थे।
सांसद श्रीमती महंत ने जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए और सड़कों पर दुर्घटनाओं को रोकने प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। सांसद श्रीमती महंत ने दुर्घटनाजन्य स्थानों में गति अवरोधक का निर्माण, सड़क से मवेशियों को हटाने की कार्यवाही, बिना हेलमेट के वाहन चलाने, तीन सवारी, बिना नंबर प्लेट के वाहनों पर कार्यवाही के निर्देश दिए।
बैठक में सांसद श्रीमती महंत को एसपी श्री तिवारी ने जिले में सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण, सड़क सुरक्षा से संबंधित किए गए प्रयास व सड़क सुरक्षा जागरूकता के संबंध में किए गए कार्यो की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने जिले में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में पहल करते हुए सभी विभागों को सौंपे गए दायित्वों का समय पर निर्वहन करने के निर्देश दिए। एसपी श्री तिवारी  ने बताया कि जिले में चिन्हांकित दुर्घटनाजन्य ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों में लोगों को होडिंग बैनर-पोस्टर के माध्यम से सचेत की जा रही है। उन्होंने बताया कि यातायात एवं परिवहन विभाग द्वारा जिले में तीन सवारी, ओवर स्पीडिंग, कानफोडू साइलेंसर का उपयोग, शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के लाइसेंस लगातार निरस्त भी किया जा रहा है। इसी तरह सड़क सुरक्षा सप्ताह के माध्यम से लोगों को जागरूक करने की जानकारी दी।  उन्होंने मादक पदार्थों के रोकथाम की दिशा में की जा रही कार्यवाही, चोरी के वाहनों का पता लगाने एप निर्माण, सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी लगाकर अपराधियों को पकड़ने की दिशा में चलाये जा रहे गतिविधियों की जानकारी दी। बैठक में सड़क किनारे कोसना के नाम पर नशायुक्त पदार्थ विक्रय किये जाने की शिकायत सामने आने और कटघोरा-पोड़ी उपरोड़ा के ग्रामीण क्षेत्र में गांजा बिक्री की शिकायत सामने आने पर पुलिस अधीक्षक ने कार्यवाही की बात कही।

  • इन्हें भी देखें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    बाबूजी ने बच्चियों के उच्च शिक्षा उत्थान विकास की दिशा में झीनी बाई महाविद्यालय खोलकर बहुत ही सराहनीय कार्य किया: ज्योत्सना महंत हरदीबाजार:- झीनी बाई स्मृति कन्या महाविद्यालय उद्घाटन के…

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    कोरबा : कोरबा जिला प्रशासन की ओर से आयोजित 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम स्थल फुटबॉल मैदान सीएसईबी कोरबा में आयोजित रहा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन*  <br>

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    बोदरी में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने दिया देशभक्ति का संदेश

    राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 388वीं जयंती पर हरदीबाजार में गूंजा शौर्य, स्वाभिमान और सामाजिक एकता का संदेश

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW