युक्तियुक्त करण के बाद जॉइनिंग नहीं करने वाले शिक्षकों पर कार्यवाही करने के दिए निर्देश । निर्धारित समय पर छात्रों को नास्ता प्रदान नही करने वाले विद्यालयों पर होगी कार्यवाही

सभी विभागों को ई-ऑफिस के माध्यम से फाइल आगे बढ़ाने के निर्देश
बाल संप्रेक्षण गृह की घटना की पुनरावृत्ति पर रोक लगाने प्रभावी कदम उठाने हेतु अधिकारियों को किया निर्देशितडीएमएफ से नियुक्त कर्मचारियों द्वारा लापरवाही बरतने पर करें दंडात्मक कार्यवाही – कलेक्टर
कलेक्टर ने ली समय सीमा की बैठक , विभागीय कामकाज हुई समीक्षा

कोरबा । कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाज की समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने टीएल के विभागवार लम्बित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए शीघ्र निराकरण हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।

समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने ई-ऑफिस कार्यप्रणाली की जानकारी लेते हुए  सभी विभागीय अधिकारियों को ई- ऑफिस के माध्यम से ही फाइल आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि  कोई भी विभाग आज से मैनुअल रुप में फाइल आगे नहीं बढ़ाएंगे।
उन्होंने  जिला कार्यालय के विभिन्न शाखाओ  सहित  एसडीएम , तहसील कार्यालयों एवं अन्य सभी विभागों को अपने कार्यालय में ई- ऑफिस में कार्य सुनिश्चित करने के लिए कहा। इस हेतु आवश्यकता अनुसार अधिकारी कर्मचारियों को एनआईसी के माध्यम से  आवश्यक जानकारी व प्रशिक्षण प्राप्त करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालकों  के फरार होने वाले घटना का मजिस्ट्रेट जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही  इस प्रकार की घटना की पुनरावृति पर रोक लगाने सम्बंधित  अधिकारियों को प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। इस हेतु
गठित निरीक्षण टीम के माध्यम से संप्रेक्षण गृह का सूक्ष्मता से अवलोकन कर खामियों को दूर करने के निर्देश दिए ।

कलेक्टर ने जिले में वयवन्दन कार्ड और आयुष्मान कार्ड निर्माण की अनुविभागवार समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में आयुष्मान व वयवन्दन कार्ड से वंचित हितग्राहियों के यहां डोर टू डोर जाकर उन्हें लाभान्वित करने के निर्देश दिए। साथ ही आधार अपडेशन  के लंबित कार्य को भी शत प्रतिशत पूर्ण करने हेतु विशेष प्रयास करने हेतु निर्देशित किया।  उन्होंने सभी एसडीएम को नियमित रूप से इस कार्य की  मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
*उन्होंने जिले में युक्तियुक्त करण की प्रक्रिया के पश्चात निर्धारित स्थान पर जॉइनिंग नहीं करने वाले शिक्षकों पर दंडात्मक कार्यवाही के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए।* इस दौरान ऐसे शिक्षकों की वेतन आहरण पर रोक लगाने की बात कही। उन्होंने शिक्षकों की आवश्यकता वाले स्वामी
आत्मानंद विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की कार्यवाही पर पूर्ण पारदर्शिता के साथ शीघ्रता से पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया।
*कलेक्टर ने एसडीएम को अपने अनुविभाग स्तर पर सभी विद्यालयों में सुबह नास्ता वितरण व  स्कूल, आंगनबाड़ी आश्रम -छात्रावासों  में गैस सिलेंडर की उपलब्धता का भी आकस्मिक अवलोकन करने के लिए कहा। जिससे संस्थानों में इन कार्यो का उपयोगिता सुनिश्चित  हो पाए।  साथ ही निर्धारित समयावधि में विद्यार्थियों को नास्ता प्रदान नही करने वाले विद्यालयों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।*

*कलेक्टर ने शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों में डीएमएफ से नियुक्त कर्मचारियों द्वारा कार्य मे  लापरवाही बरतने पर सख्ती से कार्यवाही करने व सेवा समाप्त करने की बात कही। उन्होंने विभिन्न विभागों में डीएमएफ से किये जा रहे कार्यो में तेजी लाने एवं स्वीकृत जनहित के कार्यो का शीघ्रता से प्राक्कलन तैयार कर ऑनलाइन अपलोड करने के लिए कहा। जिससे इन कार्यो की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा सके।  उन्होंने लोकहित के कार्यो में विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने एवं लंबित कार्यो को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न विभागों में समय सीमा के लंबित प्रकरणों का जांच कर  निराकरण करने हेतु  अधिकारियों को निर्देशित किया।
इस अवसर पर  अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा श्री तन्मय खन्ना, वनमण्डलाधिकारी कटघोरा श्री कुमार निशांत, निगमायुक्त श्री आशुतोष पांडेय, जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • इन्हें भी देखें

    नेवसा को मिली 53.25 लाख की विकास कार्यों की सौगात, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने किया भूमि पूजन

    हरदीबाजार -ग्राम पंचायत नेवसा में विकास कार्यों को गति देते हुए 53 लाख 25 हजार 882 रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया गया।…

    पोरा तिहार पर ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज ने दी ग्रामवासियों को शुभकामनाएं

    कोरबा – छत्तीसगढ़ के पारंपरिक एवं लोकपर्व पोरा तिहार के अवसर पर ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज ने समस्त ग्रामवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।सरपंच संजय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    नुनेरा में आज विजयदशमी पर होगा भव्य दशहरा उत्सव: पहले होगा रावण दहन, फिर मुस्कान साहू के गीतों से झूमेंगे दर्शक*

    नुनेरा में आज विजयदशमी पर होगा भव्य दशहरा उत्सव: पहले होगा रावण दहन, फिर मुस्कान साहू के गीतों से झूमेंगे दर्शक*

    पाली अस्पताल में बदहाली: परिसर में गंदगी, कभी थर्मामीटर खराब तो कभी स्टेथोस्कोप का अभाव
    स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल, मरीजों को बेहतर इलाज के लिए करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

    पाली अस्पताल में बदहाली: परिसर में गंदगी, कभी थर्मामीटर खराब तो कभी स्टेथोस्कोप का अभाव<br>स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल, मरीजों को बेहतर इलाज के लिए करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

    पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदहाली का आलम: परिसर में गंदगी का अंबार, बुनियादी उपकरणों के बिना हो रहा इलाज*

    पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदहाली का आलम: परिसर में गंदगी का अंबार, बुनियादी उपकरणों के बिना हो रहा इलाज*<br>

    नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल जी ने समस्त नगरवासियों को दी विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं

    नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल जी ने समस्त नगरवासियों को दी विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं

    भाजपा मंडल पाली के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर पटेल जी ने समस्त ग्रामवासियों को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

    भाजपा मंडल पाली के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर पटेल जी ने समस्त ग्रामवासियों को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

    जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह जी ने दी समस्त जिलेवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं*

    जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह जी ने दी समस्त जिलेवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं*
    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    ✕
    Vastavik News

    FREE
    VIEW